ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

पश्चिमी दियारा क्षेत्र के लोग ठिठुरन भरी ठंड से बेहाल

बिहार, मुजफ्फरपुर। (सोमवार) जिले में पिछले सप्ताह से कड़ाके की ठंड पर रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व अभाव ग्रस्त लोग ठिठुरन भरी ठंड से बेहाल हो रहे हैं। पारु प्रखण्ड के अन्तर्गत 34 पंचायतों में कड़ाके की ठंढ से जानमाल को भारी नुकसान हो सकता  है।  खासकर पश्चिमी दियारा क्षेत्र के पंचायत के लोगों के लिए जो नारायणी नदी के किनारे बसे हुए हैं। अभी पछुआ हवा तीव्र  गति लगभग 20-25 किलोमीटर की रफ़्तार से चल रही है। इस ठंडी हवा में आदमी से कही मवेशियों की दुर्दशा ज्यादा  हो रही है। 

पश्चिमी दियरा क्षेत्र के लोग ठिठुरन भरी ठंड से बेहाल

प्रखण्ड के अन्तर्गत लगभग 9-10 पंचायत चाँदकेवारी, धरफरी, उस्ती, कमालपुर, बैजलपुर, गोकुला, मानिकपुर, चक्की सुहागपुर, फतेहाबाद, सरमस्तपुर आदि पंचायतों के लोग काफी परेशानी में हैं। चांद केवारी पंचायत के पूर्व संरपच राजकुमार दास ने बताया कि आज से ठंडी हवा तेजी से चल रही है इससे आदमी से ज्यादा प्रभावित मवेशी हो रहे हैं।  

ऐसे में सरकार के द्वारा जगह-जगह आलाव (आग) की शीघ्र व्यवस्था होनी चाहिए। कल से चौक-चौराहों पर इसकी व्यवस्था आवश्यक है। धरफरी पंचायत के संरपच प्रतिनिधि जोगेंद्र सहनी ने बताया कि दो दिन में काफी ठंडा बढा गई है।  इसमें हर चौराहे पर आग की व्यवस्था सरकार द्वारा होनी चाहिए। बांध के किनारे के लोगों एवं जानवरों को बहुत दिक्कत हो रही है। 

वही उस्ती पंचायत के मुखिया विनोद सिंह ने बताया कि कल से आज अधिक ठंडी हवा बह रही है।  हमलोग से  ज्यादा परेशानी मवेशी पालने वाले की है।  इस ठंडी में मवेशी के लिए हरी घास व चारा लाने में काफी परेशानी हो रही है।  उस्ती पंचायत में जगह-जगह अलावा (आग) की व्यवस्था खुद से करनी होगी।  वहीं  पारु प्रखण्ड के अंचलाधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि हम अस्वस्थ है। अभी प्रभार सरैया के सीओ साहब को दिए हैं, उनसे बात करके आलाव की व्यवस्था कराई जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ